एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारतीय फुटबॉल टीम का शिविर भुवनेश्वर में शुरू हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोचिंग स्टाफ और 19 खिलाड़ियों के शुक्रवार शाम यहां पहुंचने के बाद भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का शिविर शनिवार को यहां शुरू हुआ।

खेल की खबरें | भारतीय फुटबॉल टीम का शिविर भुवनेश्वर में शुरू हुआ

भुवनेश्वर, 11 मई कोचिंग स्टाफ और 19 खिलाड़ियों के शुक्रवार शाम यहां पहुंचने के बाद भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का शिविर शनिवार को यहां शुरू हुआ।

टीम के अन्य 13 खिलाड़ी 15 मई को शामिल होंगे।

41 खिलाड़ियों की मूल सूची में से नौ खिलाड़ी चोटों या व्यक्तिगत कारणों से शिविर में उपस्थित नहीं होंगे।

खिलाड़ियों ने शनिवार सुबह जिम सत्र से ट्रेनिंग शुरू की जिसके बाद शाम को पिच पर अभ्यास हुआ।

चोटों या निजी कारणों से शिविर में नहीं आने वाले खिलाड़ियों में रोशन सिंह नाओरेम, मोहम्मद यासिर, विबिन मोहनन, राहुल केपी, इसाक वनलालरुआतफेला, आकाश मिश्रा, लालेंगमाविया राल्टे, दीपक टांगरी, लालरिनजुआला शामिल हैं।

शिविर के लिए भुवनेश्वर में आने वाले खिलाड़ियों की सूची:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह।

डिफेंडर: निखिल पुजारी, लालचुंगनुंगा, जय गुप्ता, अमेय राणावाडे, नरेंद्र, मुहम्मद हम्माद।

मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजाम, महेश सिंह नाओरेम, नंदकुमार सेकर, ब्रैंडन फर्नांडिस, एडमंड लालरिंडिका, इमरान खान, जेकसन सिंह थौनाओजम।

फॉरवर्ड: रहीम अली, डेविड लालह्लानसंगा, जितिन एमएस, पार्थिब सुंदर गोगोई।

15 मई को शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची:

गोलकीपर: विशाल कैथ, फुरबा टेम्पा लाचेनपा।

डिफेंडर: अनवर अली, सुभाशीष बोस, राहुल भेके, मेहताब सिंह।

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, लिस्टन कोलाको, लालियानजुआला चांग्ते, विक्रम प्रताप सिंह।

फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, सुनील छेत्री।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).