एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री शुक्ला को भारतीय भोजन उपलब्ध कराया जाएगा: इसरो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस महीने के अंत में प्रक्षेपित होने वाले एक्सिओम मिशन 4 के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार के चावल, मूंग दाल के हलवे और आम के रस का स्वाद ले सकेंगे।

देश की खबरें | अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री शुक्ला को भारतीय भोजन उपलब्ध कराया जाएगा: इसरो

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस महीने के अंत में प्रक्षेपित होने वाले एक्सिओम मिशन 4 के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार के चावल, मूंग दाल के हलवे और आम के रस का स्वाद ले सकेंगे।

शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 14 दिन बिताएंगे। उनके पास नासा द्वारा मिशन के लिए अनुमोदित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चावल के व्यंजन, मूंग दाल का हलवा और आम का रस सहित अन्य व्यंजन विकसित किए हैं।

इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक डी.के. सिंह ने कहा, ‘‘शुक्ला जी को ‘घर का खाना’ मिलेगा और उनके पास नासा द्वारा अनुमोदित अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा।’’

उन्होंने कहा कि इसरो और डीआरडीओ ने गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाद्य पदार्थ विकसित किए हैं और नासा की मंजूरी से इन्हें शुक्ला को उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक्सिओम स्पेस ने पिछले महीने एक्सिओम मिशन 4 के चालक दल के सदस्यों का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे आईएसएस के लिए उपलब्ध विभिन्न खाद्य विकल्पों का स्वाद लेते नजर आ रहे थे।

संबंधित मिशन में कमांडर के रूप में अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, मिशन पायलट शुक्ला तथा मिशन विशेषज्ञ के रूप में पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री सावोज उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू शामिल होंगे।

एक्सिओम स्पेस ने घोषणा की है कि एक्सिओम मिशन 4 को नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 29 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:33 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).