खेल की खबरें | भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा क्रॉस कंट्री दौर के बाद 22वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में दो दशक से अधिक समय में घुड़सवारी में उतरे एकमात्र भारतीय फवाद मिर्जा रविवर को क्रॉस कंट्री स्पर्धा के बाद 11 . 20 पेनल्टी अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे ।

तोक्यो, एक अगस्त ओलंपिक में दो दशक से अधिक समय में घुड़सवारी में उतरे एकमात्र भारतीय फवाद मिर्जा रविवर को क्रॉस कंट्री स्पर्धा के बाद 11 . 20 पेनल्टी अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे ।

सोमवार को व्यक्तिगत शो जंपिंग क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने पर वह और उनका घोड़ा सिगनोर मेडिकॉट शीर्ष 25 में रह सकते हैं । इससे वे शाम को होने वाली इवेंटिंग जंपिंग के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बना लेंगे ।

मिर्जा के कुल 39 . 20 पेनल्टी अंक हैं । उन्होंने सिर्फ आठ मिनट में कंट्री रन पूरी की ।

घुड़दौड़ क्रॉसकंट्री व्यक्तिगत वर्ग में एक प्रतियोगी को सात मिनट 45 सेकंड के भीतर कोर्स का पूरा चक्कर लगाना होता है ताकि टाइम पेनल्टी कम रहे । पेनल्टी जितनी कम होगी, अश्वारोही अंकतालिका में उतना ही ऊपर होगा ।

मिर्जा और सिगनोर ने तकनीकी दिक्कत के कारण देर से शुरू किया जिसकी वजह से उन्हें 11 . 20 पेनल्टी अंक मिल गए । ड्रेसेज दौर में वह शानदार प्रदर्शन के बाद नौवें स्थान पर थे । उसमें उन्हें 28 पेनल्टी अंक मिले ।

अब उन्हें शो जंपिंग में उतरना है जिसमें शीर्ष 25 में रहने पर वह इवेंटिंग जंपिंग फाइनल में जगह बना लेंगे ।

ब्रिटेन के ओलिवर टाउनएंड शीर्ष पर हैं जिनके कुल 23 . 60 पेनल्टी अंक हैं । ब्रिटेन की लौरा कोलेट दूसरे और जर्मनी की जूलिया क्राजेवस्की तीसरे स्थान पर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengal 2nd phase polls: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक, डायमंड हार्बर के 5 बड़े अधिकारी निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं