एजेंसी न्यूज

UAE में इमारत की छठी मंजिल से गिरने से भारतीय इंजीनियर की हुई मौत

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में ईद-उल-अजहा के दिन एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गई. खलीज टाइम्स में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक सुमेश नामक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर केरल का निवासी था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

UAE में इमारत की छठी मंजिल से गिरने से भारतीय इंजीनियर की हुई मौत
क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 3 अगस्त: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में ईद-उल-अजहा के दिन एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गई. खलीज टाइम्स में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक सुमेश नामक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर केरल का निवासी था. खबर के अनुसार सुमेश शारजाह के अल धैड में एक इमारत में रहता था और शुक्रवार को वह इमारत से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई.

खबर के मुताबिक सुमेश फोन पर किसी से बात कर रहा था और घटना से कुछ मिनट पहले उसने फोन नीचे फेंक दिया था. वह एक साल पहले यूएई आया था और शारजाह के मुवैलेह क्षेत्र में डिजायनर के तौर पर काम करता था. मृतक के साथ उसके कमरे में रहने वालों ने कहा कि सुमेश कुछ व्यक्तिगत कारणों से परेशान था.

यह भी पढ़ें: संयुक्त अरब अमीरात: खराब मौसम के कारण UAE का पहला मंगल अभियान ‘होप मार्स मिशन’ फिर स्थगित

खबर के अनुसार सुमेश के साथी दिलीप ने कहा, "ईद-उल-अजहा का दिन था और हमारे रसोइये ने बिरयानी बनाई थी. हम हंसी मजाक कर रहे थे और अच्छा समय बीत रहा था. सुमेश भी हमारे साथ हंस रहा था. वह खुश दिख रहा था. किसी ने ऐसा नहीं सोचा था." एक अन्य साथी शंस के एफ ने कहा कि सुमेश वार्षिक अवकाश पर भारत जाना चाहता था लेकिन कोविड-19 के कारण नहीं जा पाया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).