देश की खबरें | यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में अपने सभी नागरिकों को फॉर्म भरने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को खारकीव में सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल एक ऑनलाइन फॉर्म भरने की सलाह दी है। यह सलाह ऐसे समय दी गई है जब पूर्वी यूक्रेनी शहर पर रूस के हमले जारी हैं।

नयी दिल्ली, तीन मार्च यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को खारकीव में सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल एक ऑनलाइन फॉर्म भरने की सलाह दी है। यह सलाह ऐसे समय दी गई है जब पूर्वी यूक्रेनी शहर पर रूस के हमले जारी हैं।

दूतावास ने बुधवार को अपने सभी नागरिकों को तुरंत खारकीव छोड़ देने और इसके 16 किलोमीटर के दायरे में स्थित तीन सुरक्षित क्षेत्रों में जाने को कहा था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार शाम एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि बुधवार को दूतावास की सलाह के बाद लगभग 1,000 भारतीय पिसोचिन पहुंच गए हैं।

दूतावास ने बृहस्पतिवार को एक परामर्श में कहा, ‘‘सभी भारतीय नागरिक जो खारकीव में हैं, जो पिसोचिन में हैं उन्हें छोड़कर, कृपया फॉर्म में विवरण तत्काल भरें।’’

गूगल फॉर्म में मांगे गए विवरण में नाम, ईमेल, फोन नंबर, खारकीव में पता, पासपोर्ट नंबर और किसी भारतीय के साथ अतिरिक्त लोगों की जानकारी शामिल है।

बागची ने कहा कि माना जाता है कि कुछ सौ भारतीय अभी भी खारकीव में फंसे हुए हैं और भारत पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के अन्य क्षेत्रों की स्थिति के साथ-साथ शहर के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\