आनंद से संपर्क में भारतीय दूतावास, उनके जर्मनी से जल्दी लौटने की उम्मीद , कहा पत्नी ने
आनंद बुंदेसलीगा शतरंज खेलने जर्मनी गए थे लेकिन उनकी वापसी से पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लागू हो गया ।
चेन्नई, सात मई भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की पत्नी अरूणा और बेटा अखिल उनके जर्मनी से लौटने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं लेकिन वे समझते हैं कि सरकार उन लोगों को पहले ला सकती है जिन्हें ‘अधिक जरूरत’ है ।
आनंद बुंदेसलीगा शतरंज खेलने जर्मनी गए थे लेकिन उनकी वापसी से पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लागू हो गया ।
आनंद की पत्नी ने बताया कि भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है और वह ठीक हैं ।
वह फिलहाल फ्रेंकफर्ट के पास हैं और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये आनलाइन कमेंट्री कर रहे थे जो बीच में ही रद्द हो गया ।
अरूणा ने कहा ,‘‘ हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी वापिस आयेंगे । वह ठीक हैं । भारतीय दूतावास उनसे संपर्क में है । पहले उड़ानें तो शुरू हों और ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पहले स्वदेश लौटने की अधिक जरूरत है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ बेटे अखिल को उनकी कमी महसूस हो रही है । वह काफी कुछ कर रहे हैं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि बच्चा भी बहुत कुछ झेल रहा है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

