एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नेपाल को 153 रन से हराकर भारतीय दिव्यांग टीम ने टी20 श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को भिवानी में नेपाल को 153 रन से हराकर दिव्यांग क्रिकेटरों के लिये आयोजित तीन मैचों की टी20 श्रृंखला जीत ली।

देश की खबरें | नेपाल को 153 रन से हराकर भारतीय दिव्यांग टीम ने टी20 श्रृंखला जीती

नयी दिल्ली, चार मार्च भारत ने शनिवार को भिवानी में नेपाल को 153 रन से हराकर दिव्यांग क्रिकेटरों के लिये आयोजित तीन मैचों की टी20 श्रृंखला जीत ली।

दिवंगत करण सिंह दलाल मेमोरियल कप के लिये आयोजित श्रृंखला में नेपाल के खिलाफ भारत की यह लगातार दूसरी जीत थी।

तीसरा मैच रविवार को खेला जायेगा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज योगेंद्र भदोरिया के 49 गेंद में 71 रन की मदद से सात विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया।

कप्तान विक्रांत केनी ने 40 गेंद में नाबाद 53 और वसीम इकबाल ने 14 गेंद में 26 रन बनाकर योगदान दिया।

जवाब में नेपाल की टीम महज 39 रन ही बना सकी।

सुरेंद्र कुमार खोरवाल और अखिल रेड्डी ने तीन तीन विकेट झटके जबकि विक्रांत केनी और रविंद्र सांते ने एक एक विकेट लिया।

पहले मैच में भारत ने नेपाल को 152 रन से शिकस्त दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).