विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय राजनयिक ने महात्मा गांधी को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में सेवाएं दे रहे एक भारतीय राजनयिक ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी और शांति के दूत से इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए फिर से दुनिया में आने की अपील की।

वाशिंगटन, तीन अक्टूबर अमेरिका में सेवाएं दे रहे एक भारतीय राजनयिक ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी और शांति के दूत से इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए फिर से दुनिया में आने की अपील की।

हिंदी गीत ‘बापू मेरे: ए म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू महात्मा गांधी’ को दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में दिखाया गया। भारतीय विदेश सेवा के 2008 बैच के अधिकारी शम्भू हक्की ने गांधी की याद में लिखे इस गीत का संगीत रचा है। हक्की ही इसके गायक हैं।

यह भी पढ़े | US President Donald Trump के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर.

इस गीत के बोल हैं, ‘‘बापू मेरे, एक बार फिर से आओ। बापू मेरे, जग को राह दिखाओ। मुश्किल में है जग सारा। छाया घना अंधियारा। झूठ ने हैं पैर पसारे। करो सच से उजियारा।’’

कर्नाटक के रहने वाले हक्की इस समय वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव के तौर पर नियुक्त हैं। वह चीन में भारतीय दूतावास में भी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़े | Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: उत्तर कोरिया के समक्षक किम जोंग-उन ने की डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना.

इस गीत के बोल नीरज सैनी ने लिखे हैं। सैनी भी यहां भारतीय दूतावास में सेवाएं दे रहे हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह गीत ट्वीट किया और लिखा, ‘‘गांधी जी को श्रद्धांजलि। इस गीत को मेरे दो सहयोगियों ने लिखा, गाया और संगीत दिया है।’’

संधू ने समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को इस संगीतमय श्रद्धांजलि के लिए बधाई दी।

यह यूट्यूब म्युजिक, आईट्यून्स और स्पॉटीफाई जैसे कई लोकप्रिय संगीत मंचों पर उपलब्ध है।

हक्की ने कहा, ‘‘यह गीत गांधी मेमोरियल सेंटर के पियानोवादक और मित्र जेफ्री बाउर को भी समर्पित है, जिनका हाल में निधन हो गया।’’

हक्की हिंदुस्तानी संगीत में रुचि रखते हैं। उन्होंने पियानो और गिटार बजाना सीखा है।

यह गीत उनकी आगामी संगीत एलबम ‘जश्न-ए-जिंदगी’ का भी हिस्सा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now