देश की खबरें | 48वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे 48वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे 48वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष भारत को प्रतिभा, विषयवस्तु और मनोरंजन के एक केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फिल्म) और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक प्रिथुल कुमार करेंगे।

टीआईएफएफ के लिए छह भारतीयों फिल्मों का चयन किया गया है।

इन फिल्मों में तरसेम सिंह धंडवार की 'डियर जस्सी', निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित 'किल', करण बूलानी द्वारा निर्देशित 'थैंक्यू फॉर कमिंग', किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज', जयंत दिगंबर सोमाल्कर की 'स्थल' (ए मैच) और आनंद पटवर्धन द्वारा निर्देशित 'वसुधैव कुटुम्बकम्' शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सुसी गणेसन द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिल है ग्रे' को महोत्सव के बाजार भाग में दिखाया जाएगा।

टीआईएफएफ में भारत की भागीदारी के साथ ही भारत पवेलियन का उद्धघाटन भी किया जाएगा, जिसे अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यट ऑफ डिजाइन द्वारा तैयार किया गया है।

टीआईएफएफ 17 सितंबर तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर