देश की खबरें | भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए मंगोलिया पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए सोमवार को मंगोलिया पहुंचे। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय शिष्टमंडल इन अवशेषों को लेकर वहां पहुंचा।

नयी दिल्ली, 13 जून भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए सोमवार को मंगोलिया पहुंचे। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय शिष्टमंडल इन अवशेषों को लेकर वहां पहुंचा।

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उल्लनबातार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगोलिया की संस्कृति मंत्री सी नोमिन, सांसद एवं भारत मंगोलिया मैत्री समूह की अध्यक्ष सरंचिमेग, मंगोलिया के राष्ट्रपति के सलाहकार खांबा नोमुन खान, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं ने इन पवित्र अवशेषों का औपचारिक धूमधाम के साथ स्वागत किया।

रिजीजू ने कहा कि इन पवित्र अवशेषों के भारत से मंगोलिया आने पर भारत और मंगोलिया के बीच ऐतिहासिक संबंध और भी सुदृढ़ होंगे।

यह भी कहा कि शिष्टमंडल के माध्यम से भारत भगवान बुद्ध के शांति संदेशों को विश्व तक पहुंचा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि गंदन मठ में बुद्ध की मुख्य प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 में मंगोलिया के लोगों को उपहार में दी गई थी तथा इसे 2018 में संस्थापित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मंगोलिया के लोग भारत के साथ मजबूत संबंध रखते हैं तथा वे भारत को ज्ञान के एक स्रोत के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि मंगोलिया के लोगों के दिल और दिमाग में भारत का एक विशेष स्थान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\