जरुरी जानकारी | भविष्योन्मुखी तरीके से प्रौद्योगिकी अपना रही हैं भारतीय अदालतें: नीति आयोग सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि भारतीय अदालतें स्थायी और भविष्योन्मुखी सोच के साथ प्रौद्योगिकी को जल्द से जल्द अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रणाली का प्रत्येक हिस्सा समाधान-संचालित भविष्य की दिशा में काम कर रहा है।

नयी दिल्ली, छह जून नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि भारतीय अदालतें स्थायी और भविष्योन्मुखी सोच के साथ प्रौद्योगिकी को जल्द से जल्द अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रणाली का प्रत्येक हिस्सा समाधान-संचालित भविष्य की दिशा में काम कर रहा है।

कांत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे उत्साहजनक घटनाक्रमों में एक यह है कि प्रौद्योगिकी को अपनाने में सर्वोच्च न्यायालय किस तरह प्रगतिशील और नवोन्मेषी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

उन्होंने ‘कैटलाइजिंग ऑनलाइन डिस्पुट रिजॉल्यूशन (ओडीआर) फोर जस्टिस डिलिवरी’ वेबिनार में कहा कि कोविड-19 महामारी ने ऐसे समाधानों को अपनाने पर मजबूर किया है, जिनके लिये कम संपर्क की जरूरत होती है और जिन्हें प्रौद्योगिकी के माध्यम से अमल में लाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति एके सीकरी ने कहा कि ऑनलाइन विवाद समाधान में समय और लागत की बचत करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता पैदा करना और प्रोत्साहन प्रदान करना अत्यावश्यक है।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ब्लॉकचेन में विवादों को अनलॉक करने की क्षमता है। हमारे पास राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड पर डेटा का भंडार है, जिसका विश्लेषण किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\