जरुरी जानकारी | इस त्योहारी सीजन में भारतीय उपभोक्ता अधिक खर्च करने को तैयार : रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों में ढील के साथ इस त्योहारी सीजन में भारतीय उपभोक्ताओं का खर्च अधिक रहने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों में ढील के साथ इस त्योहारी सीजन में भारतीय उपभोक्ताओं का खर्च अधिक रहने की उम्मीद है।
डेलॉयट की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है।
डेलॉयट ने अपने ‘उपभोक्ताओं की स्थिति’ पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि उपभोक्ता यात्रा और होटल में ठहरने दोनों पर खर्च बढ़ाने के इच्छुक हैं। इसके अलावा अगले छह महीनों के अंदर या तो एक नया या उपयोग किया हुआ वाहन खरीदने का इरादा रखता है।
डेलॉइट ने एक बयान में कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की अगस्त, 2022 में मनोरंजन, रेस्तरां और अवकाश यात्रा जैसी चीजों पर अपने स्वैच्छिक खर्च को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना हैं।''
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार हफ्तों में उपभोक्ता खर्च में मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बावजूद सभी आयु समूहों में वृद्धि देखी जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, 13 प्रतिशत उपभोक्ता कपड़े, 10 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक और घर के साज-सज्जा सामान खरीदने का इरादा रखते हैं, जबकि अन्य 13 प्रतिशत लोगों ने मनोरंजन और अवकाश पर खर्च करने की योजना बनाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)