एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के वाणिज्य दूतावास ने यहां एक हिंदू मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की शुक्रवार को निंदा की।

विदेश की खबरें | न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयार्क, 19 अगस्त भारत के वाणिज्य दूतावास ने यहां एक हिंदू मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की शुक्रवार को निंदा की।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह विषय अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष भी उठाया है ताकि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

संभवत: एक घृणा अपराध के तहत, इस महीने की शुरूआत में क्वींस स्थित हिंदू मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद अज्ञात लोगों ने एक हथौड़े से उसे तोड़ दिया है।

वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘क्वींस, न्यूयार्क में एक मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की यह सख्त निंदा करता है। हमने अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष यह विषय उठाया है और गहन जांच की मांग की है ताकि इस तरह के घिनौने कृत्य के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके। ’’

सीबीएसन्यूज डॉट कॉम की खबर के अनुसार, निगरानी कैमरों की फुटेज में यह देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंगलवार को गांधी की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ रहा है।

इसके कुछ मिनट बाद, छह लोगों के एक समूह ने धावा बोला और वहां से भागने से पहले प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ दिया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, न्यूयार्क पुलिस विभाग दोनों घटनाओं की जांच संभावित घृणा अपराध के तौर पर कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).