जरुरी जानकारी | अफ्रीका में कारोबार के अवसर तलाश रही हैं भारतीय कंपनियां : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफ्रीका में व्यापार और निवेश बढ़ाने की भारी संभावनाएं हैं और भारतीय कंपनियां वहां अवसर तलाश रही हैं।

नयी दिल्ली, 15 जून वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफ्रीका में व्यापार और निवेश बढ़ाने की भारी संभावनाएं हैं और भारतीय कंपनियां वहां अवसर तलाश रही हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों को द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक निर्धारित लक्ष्य 200 अरब डॉलर से पार ले जाने के बारे में सोचना चाहिए।

दोनों क्षेत्रों के बीच द्विपक्षीय व्यापार फिलहाल लगभग 100 अरब डॉलर है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अफ्रीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए भी वार्ता कर सकता है।

सीआईआई-एग्जिम बैंक के ‘भारत-अफ्रीका वृद्धि साझेदारी’ पर सम्मेलन में गोयल ने कहा, “भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में कई अवसर तलाश रही हैं और वे अफ्रीका में आर्थिक वृद्धि को गति देने और नौकरियां पैदा करने में मदद कर सकती हैं।”

गोयल ने कहा कि व्यापार बढ़ाने के मामले में ‘हम अभी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंचे हैं।’

उन्होंने कहा कि हम अफ्रीका के मित्र एवं भाई के तौर पर काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\