जरुरी जानकारी | भारतीय कंपनियों का विदेशी कर्ज अक्टूबर में 41 प्रतिशत घटकर 2.03 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजारों से कर्ज अक्टूबर में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 41 प्रतिशत घटकर 2.03 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजारों से कर्ज अक्टूबर में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 41 प्रतिशत घटकर 2.03 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

घरेलू कंपनियों ने अक्टूबर, 2019 में विदेशी बाजारों से 3.41 अरब डॉलर का कर्ज जुटाया था।

यह भी पढ़े | UMANG App: उमंग ऐप के जरिए EPF पेंशनधारी चेक कर सकते हैं अपना पासबुक, जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट करने की भी सुविधा.

समीक्षाधीन महीने में इस साल और 2019 में रुपया मूल्य वाले बांड (आरडीबी) या मसाला बांड से कोई राशि नहीं जुटाई गई।

अक्टूबर, 2020 में बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) मार्ग से जुटाई गई कुल राशि में से 1.73 अरब डॉलर स्वत: मंजूर मार्ग से और शेष 30 करोड़ डॉलर मंजूरी मार्ग से जुटाए गए।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

स्वत: मंजूर मार्ग से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पुराने ईसीबी को चुकाने के लिए एक अरब डॉलर जुटाए। वहीं बजाज फाइनेंस तथा लार्सन एंड टुब्रो ने 10-10 करोड़ डॉलर जुटाए। एटीसी टायर्स एपी प्राइवेट लि. ने नयी परियोजना के लिए 5.2 करोड़ डॉलर और लक्सशेयर इंडिया ने 5.1 करोड़ डॉलर जुटाए।

मंजूरी मार्ग से धन जुटाने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरशन एकमात्र कंपनी रही। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने दो किस्तों में 30 करोड़ डॉलर जुटाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी