एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारतीय नागरिक को अमेरिकी बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी के जुर्म में 51 महीने की जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की एक अदालत ने 24 वर्षीय भारतीय नागरिक को कम्प्यूटर हैक कर एक बुजुर्ग अमेरिकी महिला से 1,50,000 डॉलर की ठगी करने के जुर्म में 51 महीने की जेल की सजा सुनायी है।

विदेश की खबरें | भारतीय नागरिक को अमेरिकी बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी के जुर्म में 51 महीने की जेल की सजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 15 फरवरी अमेरिका की एक अदालत ने 24 वर्षीय भारतीय नागरिक को कम्प्यूटर हैक कर एक बुजुर्ग अमेरिकी महिला से 1,50,000 डॉलर की ठगी करने के जुर्म में 51 महीने की जेल की सजा सुनायी है।

अमेरिका के एक अटॉर्नी ने बताया कि प्रतिवादी हरियाणा निवासी सुखदेव वैद ने दिसंबर 2023 में ऑनलाइन धोखाधड़ी का जुर्म स्वीकार कर लिया था।

अमेरिकी अटॉर्नी जेसी लास्लोविच ने बताया कि सुखदेव ने एक अंतरराष्ट्रीय कम्प्यूटर हैकिंग योजना के जरिए महिला से धोखाधड़ी की जिसमें देशभर में बुजुर्ग अमेरिकी महिलाओं को निशाना बनाया गया और 12 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।

अदालत ने बुधवार को आदेश दिया कि जेल से रिहा होने के बाद वैद को प्रत्यर्पण के लिए सीमा शुल्क और आव्रजन प्रवर्तन ब्यूरो की रिमांड में भेजा जाएगा। साथ ही अदालत ने वैद पर 12,36,470 डॉलर का जुर्माना भी लगाया।

लास्लोविच ने कहा, ‘‘हमारे देश के बाहर के लोगों के लिए मोंटाना वासियों को निशाना बनाना बहुत आम हो गया है खासतौर से ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में। लेकिन इस बार नहीं। एफबीआई की दृढ़ता के कारण वैद संघीय जेल जा रहा है।’’

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने वैद को सह-आरोपी एडली जोसेफ के साथ उस समय गिरफ्तार किया था जब वे पैसा एकत्रित करने के लिए मोंटाना जा रहे थे।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, जोसेफ को इस मामले में पहले ही दो साल और नौ महीने की जेल की सजा सुनायी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).