विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय नागरिक पर विमान में परिचारिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की एक अदालत में मंगलवार को एक भारतीय नागरिक पर विमान में 28 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 22 अप्रैल सिंगापुर की एक अदालत में मंगलवार को एक भारतीय नागरिक पर विमान में 28 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

आरोपी भारतीय नागरिक की पहचान रजत के रूप में हुई है।

रजत पर आरोप है कि 28 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में महिला 'क्रू सदस्य' को पीछे से पकड़ लिया और उसे धक्का देकर जबरन शौचालय में ले गया।

विमान के चांगी हवाई अड्डे पर उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

'चैनल न्यूज एशिया' की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ऑस्ट्रेलिया से आ रही एक उड़ान में हुई थी।

मंगलवार को अदालत में पेश हुए 20 वर्षीय रजत ने कहा कि वह अपना दोष स्वीकार करना चाहता है।

चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 मई तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\