एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में सड़क दुर्घटना में भारतीय नागरिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी नेपाल में मोटरसाइकिल और जीप के बीच हुई टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | नेपाल में सड़क दुर्घटना में भारतीय नागरिक की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 22 जून दक्षिणी नेपाल में मोटरसाइकिल और जीप के बीच हुई टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मधेश प्रांत के परसा जिले में हुई।

पुलिस ने बताया कि जीप महुआवन से डाकैला की ओर जा रही थी कि तभी उसकी टक्कर मोटरसाइकिल से हो गई।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से चार मीटर नीचे गिर गए और उनमें आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि बिहार के 38 वर्षीय नरेश शाह बरनवाल को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पीछे बैठे भारतीय नागरिक रोशन कुमार बरनवाल (19) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि जीप चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).