एजेंसी न्यूज

सिक्किम सेक्टर में नाकू ला के पास भारतीय, चीनी सैनिकों के बीच झड़प

उन्होंने बताया कि इस घटना में कई सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को समझाबुझाकर अलग किया गया।

सिक्किम सेक्टर में नाकू ला के पास भारतीय, चीनी सैनिकों के बीच झड़प
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई भारत-चीन सीमा से लगने वाले सिक्किम सेक्टर के नाकू ला के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कई सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को समझाबुझाकर अलग किया गया।

एक सूत्र ने बताया, “सैनिक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप परस्पर समझ से ऐसे मामलों को सुलझा लेते हैं। इस तरह की घटना काफी समय बाद हुई है।”

अगस्त 2017 में लद्दाख में पेंगोंग झील में हुई तरह की घटना के बाद दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच झड़प की यह पहली घटना है।

ऐसा पता चला है कि शनिवार को हुई इस झड़प में कुल 150 सैनिक शामिल थे।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2017 में डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर 73 दिन तक गतिरोध चला था जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी।

भारत-चीन सीमा विवाद 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर है। चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है जबकि भारत इसका खंडन करता आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने डोकलाम गतिरोध के कुछ महीनों बाद चीनी शहर वुहान में दिसम्बर 2018 में पहली अनौपचारिक वार्ता की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).