खेल की खबरें | प्राग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एटीपी चैलेंजर प्राग ओपन टेनिस में भारतीय चुनौती शुक्रवार को समाप्त हो गई जब तीनों खिलाड़ी युगल वर्ग में हार गए ।
प्राग, 21 अगस्त एटीपी चैलेंजर प्राग ओपन टेनिस में भारतीय चुनौती शुक्रवार को समाप्त हो गई जब तीनों खिलाड़ी युगल वर्ग में हार गए ।
शीर्ष वरीयता प्राप्त दिविज शरण और रॉबिन हासे को क्वार्टर फाइनल में जिरि लेहेस्का और थॉमस मैकहैक ने 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।
एन श्रीराम बालाजी और किमेर कोप्पेजांस की जोड़ी को स्टीवन डियेज और ब्लज रोला ने 6 . 4, 6 . 3 से मात दी ।
एकल में दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टान वावरिंका से हारे सुमित नागल युगल में भी हारकर बाहर हो गए ।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए रवाना हुए दिल्ली, देखें तस्वीर.
नागल और एल इवांस्का को पियरे एच हरबर्ट और आर्थर रिंडरनेक ने 6 . 2, 6 . 4 से शिकस्त दी ।
कोरोना वायरस महामारी के बीच मार्च के बाद इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों का यह पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)