एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारतीय कारोबार का मार्जिन जून तिमाही में मानक दायरे से कम रहेगाः गोदरेज कंज्यूमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को उम्मीद है कि जून तिमाही में भारतीय कारोबार से उसका मार्जिन 'मानक दायरे' से कम रहेगा लेकिन अधिक बिक्री होने से उसकी मूल्य वृद्धि उच्च-एकल अंकों में रहने की संभावना है।

जरुरी जानकारी | भारतीय कारोबार का मार्जिन जून तिमाही में मानक दायरे से कम रहेगाः गोदरेज कंज्यूमर

नयी दिल्ली, चार जुलाई गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को उम्मीद है कि जून तिमाही में भारतीय कारोबार से उसका मार्जिन 'मानक दायरे' से कम रहेगा लेकिन अधिक बिक्री होने से उसकी मूल्य वृद्धि उच्च-एकल अंकों में रहने की संभावना है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह की रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पाद बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी ने अपने तिमाही कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कहा कि कंपनी की बिक्री वृद्धि अपने एकल कारोबार में बेहद प्रतिस्पर्धी रही है और क्रमिक रूप से बेहतर हो रही है।

कंपनी ने कहा, "वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एकल आधार पर ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आय) मार्जिन हमारे मानक सीमा से नीचे रहने की आशंका है, लेकिन इसमें सुधार होने की उम्मीद है।"

कंपनी ने कहा कि उसके होम केयर कारोबार की दहाई अंकों में मूल्य वृद्धि रहने का अनुमान है। इस कारोबार में घरेलू कीटनाशक और एयर केयर उत्पाद शामिल हैं।

हालांकि पाम ऑयल की कीमतें जून के अंत में कम होने लगी हैं, लेकिन इस कमी का लाभ वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में ही मिलेगा।

कंपनी ने कहा, "साबुन को छोड़कर व्यक्तिगत देखभाल के एकल व्यवसाय में इस तिमाही में दहाई अंकों में शुद्ध मात्रा वृद्धि के साथ बहुत मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).