खेल की खबरें | अबुधाबी सरकार से अभी नहीं मिली है भारतीय प्रसारण दल को मंजूरी : पीसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों को कवर करने के लिये अबुधाबी पहुंचे भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अभी तक स्थानीय सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिली है जिसके कारण प्रतियोगिता के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है।

कराची, तीन जून पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों को कवर करने के लिये अबुधाबी पहुंचे भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अभी तक स्थानीय सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिली है जिसके कारण प्रतियोगिता के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है।

पीएसएल के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन अबुधाबी में किया जाना है। इससे पहले मार्च में कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड—19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।

बोर्ड के सूत्रों ने कहा, ''पीसीबी अब भी भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अबुधाबी के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। ''

उन्होंने कहा कि भारतीय प्रसारण दल के सदस्य अबुधाबी में पृथकवास पर थे लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनसे होटल छोड़ने और अबुधाबी में प्रवेश करने से पहले संयुक्त अरब अमीरात के किसी अन्य राज्य में पृथकवास पर रहने के निर्देश दिये।

पीसीबी ने भारतीय प्रसारण दल को चार्टर्ड विमान से अबुधाबी पहुंचाया था।

सूत्रों ने कहा, ''यदि हमें गुरुवार तक जरूरी अनुमति मिल जाती है तो पीएसएल को सात या आठ जून से शुरू किया जा सकता है। यदि इसमें आगे भी देरी होती है तो इंतजार बढ़ जाएगा। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान