देश की खबरें | दुबई में ‘फाइट नाइट’ में रिंग में उतरेंगे नीरज गोयत सहित भारतीय मुक्केबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी नीरज गोयत सहित भारतीय मुक्केबाज दुबई में ब्रिटिश स्टार आमिर खान द्वारा प्रोमोट की जाने वाली ‘फाइट नाइट’ में 16 अक्टूबर को रिंग में उतरेंगे।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर अनुभवी नीरज गोयत सहित भारतीय मुक्केबाज दुबई में ब्रिटिश स्टार आमिर खान द्वारा प्रोमोट की जाने वाली ‘फाइट नाइट’ में 16 अक्टूबर को रिंग में उतरेंगे।

इस ‘फाइट नाइट’ का आयोजन सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) द्वारा विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) के साथ मिलकर किया जा रहा है।

गोयत के अलावा अन्य भारतीय मुक्केबाजों में चांदनी मेहरा, शिवानी दहिया, संदीप कुमार, सचिन नौटियाल और अब्दुल खान भी इसमें हिस्सा लेंगे जिसमें अभी उनके प्रतिद्वंद्वियों की घोषणा की जायेगी।

आयोजकों की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दुनिया का बढ़ता ‘क्रिप्टो’ समुदाय भी पहली बार इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगा।

टूर्नामेंट के अगले सत्र की मेजबानी 2022 में भारत में होने को तैयार है जिसमें आमिर खान और नीरज गोयत के बीच मुकाबला होगा।

एसबीएल के चेयरमैन और दो बार के विश्व चैम्पियन तथा ओलंपिक रजत पदक विजेता खान ने ‘फाइट नाइट’ के आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त किया कि एसबीएल इतिहास बना रही है जो क्रिप्टो समुदाय के साथ भागीदारी करने वाली पहली प्रोमोशन संस्था होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\