जरुरी जानकारी | इंडियन बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत बढ़कर 1,709 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो साल भर पहले की समान तिमाही के 1,213 करोड़ रुपये से 41 प्रतिशत अधिक है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो साल भर पहले की समान तिमाही के 1,213 करोड़ रुपये से 41 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को तिमाही नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 14,759 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 11,758 करोड़ रुपये थी।
आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय भी साल भर पहले के 10,153 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,049 करोड़ रुपये हो गई।
इस अवधि में इंडियन बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात सुधरकर सकल अग्रिम का 5.47 प्रतिशत हो गया जबकि अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में यह 8.13 प्रतिशत पर था।
बैंक का फंसा कर्ज यानी शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.70 प्रतिशत पर आ गया जो पिछले साल की समान अवधि में 2.12 प्रतिशत था।
इस वजह से बैंक का फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान भी घटकर 930 करोड़ रुपये रह गया जबकि साल भर पहले यह 2,002 करोड़ रुपये था।
हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 15.78 प्रतिशत पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 16.51 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

