एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इंडोनेशिया में होने वाली एशिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय की टीम की घोषणा की जिसमें तारा शाह और आयुष शेट्टी जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी गयी है।

देश की खबरें | एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा

नयी दिल्ली, नौ जून भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इंडोनेशिया में होने वाली एशिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय की टीम की घोषणा की जिसमें तारा शाह और आयुष शेट्टी जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी गयी है।

इस चैम्पियनशिप का आयोजन सात से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में होगा।

तारा विश्व बैडमिंटन महासंघ की रैंकिंग में बालिका वर्ग में सातवें स्थान पर है।

बालक वर्ग में आयुष शेट्टी 20वें स्थान पर है।

ट्रायल में लक्ष्य शर्मा और रक्षिता श्री एस के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में जगह बनाने में सफल रहे।

बालक युगल में निकोल्स नाथन राज और तुषार सुवीर जबकि महिला एकल में राधिका शर्मा और तनवी शर्मा की जोड़ी चुनौती पेश करेगी।

सुवीर और राधिका की जोड़ी युगल वर्ग में खिताब के लिए दावा पेश करेगी।

टीम का चयन चार से सात जून तक करनाल सिंह रेलवे स्टेडियन में हुए ट्रायल के आधार पर हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).