विदेश की खबरें | भारतीय प्राधिकारियों ने अवसाद से जूझ रही हैदराबाद की छात्रा को घर भेजने में मदद की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हैदराबाद की रहने वाली उस छात्रा को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने और स्वदेश लौटने में मदद करने की पेशकश की है, जो कथित रूप से अवसाद से जूझ रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, छह अगस्त अमेरिका के शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हैदराबाद की रहने वाली उस छात्रा को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने और स्वदेश लौटने में मदद करने की पेशकश की है, जो कथित रूप से अवसाद से जूझ रही है।

तेलंगाना की रहने वाली सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका आई थी और उसे शिकागो में सड़क पर भुखमरी के कगार पर होने की हालत में देखा गया था।

जैदी की मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर अपनी बेटी की वतन वापसी में मदद देने की गुहार लगाई थी।

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हमें खुशी है कि हम सैयदा जैदी से संपर्क करने में सफल रहे। हमने उसे चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने और भारत यात्रा समेत अन्य सहायता की पेशकश की। वह स्वस्थ है और उसने भारत में अपनी मां से बात की है।’’

दूतावास ने लिखा, ‘‘सैयदा जैदी ने भारत लौटने में मदद की हमारी पेशकश का अभी कोई जवाब नहीं दिया है। हम उसे हर तरह की मदद मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।’’

जैदी की मां ने बताया कि उसकी बेटी अगस्त 2021 में डेट्रॉयट स्थित ‘ट्राइन यूनिवर्सिटी’ से एमएस करने के लिए अमेरिका गई थी।

उसने दूतावास को लिखे पत्र में कहा, ‘‘वह (जैदी) पिछले दो महीने से मेरे संपर्क में नहीं है और हाल में हमें हैदराबाद के दो युवकों से पता चला कि मेरी बेटी गहरे अवसाद में हैं और उसका सारा सामान चोरी हो गया है, जिसके कारण वह भुखमरी के कगार पर है और उसे अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर देखा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर