खेल की खबरें | श्रीशंकर की चौथी कूद के लिये आधिकारिक चुनौती दी थी भारतीय एथलेटिक्स दल ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स दल ने आधिकारिक रूप से लंबी कूद जजों के उस फैसले को चुनौती दी जिसमें उन्होंने मुरली श्रीशंकर के चौथे प्रयास को फाउल करार कर दिया था जबकि इस एथलीट को लगा था कि इसने उन्हें यहां राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिला दिया होता।

बर्मिंघम, छह अगस्त भारतीय एथलेटिक्स दल ने आधिकारिक रूप से लंबी कूद जजों के उस फैसले को चुनौती दी जिसमें उन्होंने मुरली श्रीशंकर के चौथे प्रयास को फाउल करार कर दिया था जबकि इस एथलीट को लगा था कि इसने उन्हें यहां राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिला दिया होता।

रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने शुरू में कहा था कि उन्हें लगा कि चौथे प्रयास वाली उनकी वैध कूद काफी ऊंची थी लेकिन इसे नयी ‘लेजर आधारिक तकनीक’ के कारण फाउल करार कर दिया गया। इस तकनीक को खेलों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस घटना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई)ने इस फैसले (चौथी कूद के संबंध में) चुनौती दी थी। श्रीशंकर के पिता और एएफआई के एक शीर्ष अधिकारी वीडियो रैफरी और अन्य अधिकारियों से मिलने गये थे जो वहां मौजूद थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वे (एएफआई अधिकारी) पूरी तरह संतुष्ट थे कि यह कूद फाउल थी। ’’

श्रीशंकर ने कहा था कि वह चौथी कूद को फाउल करार किये जाने से हैरान थे।

उन्होंने वर्चुअल बातचीत में कहा था, ‘‘मैं बहुत हैरान था, आप इसे (चौथी कूद) को फाउल नहीं कह सकते क्योंकि मैंने फाउल बोर्ड को पार नहीं किया था लेकिन उन्होंने (पिट साइड की अधिकारी) ने मुझे सही कूद की पॉजिशन बतायी, मेरे पैर का मूवमेंट भी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह पिछली व्यवस्था होती जो पिछले वर्षों में चलती थी तो इसे फाउल नहीं कहा जा सकता था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान