देश की खबरें | भारतीय सेना ने विदेशी राजनयिकों को दी सरहद पार आतंकवाद की जानकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर आए 24 देशों के राजनयिकों को नियंत्रण रेखा के पार आतंक की फैक्टरी चलाने में पाकिस्तानी सेना की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

श्रीनगर,18फरवरी भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर आए 24 देशों के राजनयिकों को नियंत्रण रेखा के पार आतंक की फैक्टरी चलाने में पाकिस्तानी सेना की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन राजनयिकों में शामिल यूरोपीय संघ के सदस्य देशों तथा ब्राजील, मलेशिया के राजनयिकों को भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद करने में पाकिस्तानी सेना की भूमिका, घुसपैठ के तरीकों और पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को ड्रोन के जरिए हथियार गिराने के बारे में भी जानकारी दी गई।

सेना ने सुरंगों के जरिए खासतौर पर जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में, आतंकवादियों को भारत में भेजने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न आतंकवादियों से जब्त किए गए हथियारों पर पाकिस्तानी सेना के चिह्न होने के बारे में भी उन्होंने विस्तार से बताया।

अधिकारियों ने कहा कि सेना की आतंकवाद रोधी ग्रिड में भारी चौकसी और बदली हुई रणनीति के कारण नियंत्रण रेखा (एलओसी) से भारत में घुसने वाले आतंकवादियों की संख्या में गिरावट के बाद सुरंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कश्मीर घाटी में हालात पर सेना के अधिकारियों ने बुधवार शाम की घटना का जिक्र किया जहां शहर के एक उच्च सुरक्षा वाले इलाके में एक प्रमुख भोजनालय के मालिक के बेटे को आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि यह कश्मीर में उदारवादी आवाजों या उनकी बात नहीं मानने वालों की आवाज बंद करने की आतंकवादियों की योजना का एक हिस्सा है।

सेना ने बताया कि कैसे युवाओं को गुमराह करने के लिए पाकिस्तानी प्रतिष्ठान इंटरनेट-युद्ध चला रहे हैं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला