देश की खबरें | भारतीय सेना ने उपग्रह संचार परीक्षण के लिए पांच-दिवसीय अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने पांच-दिवसीय उपग्रह संचार अभ्यास के दौरान अंतरिक्ष आधारित अपने सभी संसाधनों का परीक्षण किया, ताकि उनकी संचालन तैयारियां सुनिश्चित की जा सके। रक्षा विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय सेना ने पांच-दिवसीय उपग्रह संचार अभ्यास के दौरान अंतरिक्ष आधारित अपने सभी संसाधनों का परीक्षण किया, ताकि उनकी संचालन तैयारियां सुनिश्चित की जा सके। रक्षा विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सेना ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान सामने आये संचार, साइबर और विद्युतचुम्बकीय प्रभावों पर आधारित एक अध्ययन भी किया है।

सूत्रों के अनुसार, 25 से 29 जुलाई तक की गयी इस कवायद को ‘स्काईलाइट’ नाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े विभिन्न उपग्रहों की सेवाओं का इस्तेमाल कर रही है।

भारतीय सेना यूक्रेन में जारी युद्ध से संचार प्रौद्योगिकी संबंधी सीख लेने के लिए इसका नजदीकी अध्ययन कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन युद्ध को लेकर सेना के अध्ययन का मुख्य केंद्रबिंदु ‘सैन्य संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध’’ है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस युद्ध से सीखा है कि दुश्मन के इलाके में संचालन योग्य रणनीतिक संचार प्रणाली की यथोचित वापसी भी महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू