देश की खबरें | ओलंपिक में जगह बनाने के दावेदार भारतीय तीरंदाजों को खोई लय हासिल करने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में जगह बनाने के दावेदार और पांच महीने बाद अभ्यास शुरू करने वाले भारतीय तीरंदाजों ने कहा कि वे धीरे धीरे खोई लय हासिल करने पर मेहनत कर रहे हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर ओलंपिक में जगह बनाने के दावेदार और पांच महीने बाद अभ्यास शुरू करने वाले भारतीय तीरंदाजों ने कहा कि वे धीरे धीरे खोई लय हासिल करने पर मेहनत कर रहे हैं ।

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन से भारतीय खिलाड़ियों की ओलंपिक तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई है । अगस्त से अभ्यास की बहाली हुई है जब 25 अगस्त को भारतीय महिला और पुरूष रिकर्व तीरंदाज पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान लौटे ।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी की ‘हवा से पानी बनाने का’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक, BJP ने की निंदा.

इस साल अर्जुन पुरस्कार पाने वाले अतनु दास ने कहा ,‘‘पहले कुछ दिन काफी कठिन थे क्योंकि मार्च में हम शीर्ष स्तर पर अभ्यास कर रहे थे । इतना लंबा ब्रेक हो गया ।’’

भारतीय पुरूष रिकर्व टीम और दीपिका कुमारी ने तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया है ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BSP फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे, तेज हुई ब्राम्हणों को खींचने की मुहिम.

दीपिका ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ यहां इंतजाम बहुत अच्छे हैं । बहुत साफ सुथरा है और खाना भी अच्छा है । हमारा पूरा ख्याल रखा जा रहा है ।’’

कोच माझी सवाइयां ने कहा ,‘‘ धीरे धीरे खिलाड़ी पृथकवास से आ रहे हैं । हमारा फोकस अभी फिटनेस पर है । खिलाड़ी योग और ध्यान कर रहे हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now