देश की खबरें | भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के विमानों ने जोधपुर में किया युद्धाभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने फ्रांसीसी वायु सेना के फीनिक्स एयरबस ए330 में उड़ान भरी और ‘एक्सरसाइज डेजर्ट नाईट 21’ के पहले दिन अभ्यास का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि राफेल के अलावा भारतीय वायु सेना के सुखोई और मिराज 2000 युद्धक विमानों ने भी अभ्यास में भाग लिया।

बुधवार को शुरू हुआ यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर गतिरोध की स्थिति बरकरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\