विदेश की खबरें | चुनाव में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं भारतीय-अमेरिकी मतदाता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि तीन नवंबर को देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई राज्यों में भारतीय-अमेरिकी ‘‘बड़ा अंतर पैदा करने वाले’’ मतदाता साबित हो सकते हैं।

वाशिंगटन, 19 जुलाई अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि तीन नवंबर को देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई राज्यों में भारतीय-अमेरिकी ‘‘बड़ा अंतर पैदा करने वाले’’ मतदाता साबित हो सकते हैं।

देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए करीब 100 दिन शेष हैं। ऐसे में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन जैसे कई अहम राज्यों में प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान ने आर्थिक तंगी के बीच नया कोरोना रिलीफ पैकेज किया लॉन्च, राहत कार्य जारी.

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष थॉमस पेरेज ने कहा कि मिशिगन में 1,25,000 भारतीय-अमेरिकी मतदाता हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति पद के पिछले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के हाथों हार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम 2016 में मिशिगन में 10,700 मतों से हारे थे।’’

यह भी पढ़े | UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नए सामाजिक अनुबंध, नए वैश्विक करार का किया आह्वान.

उन्होंने कहा, ‘‘पेंसिल्वेनिया में 1,56,000 (भारतीय-अमेरिकी मतदाता) हैं। हम पेंसिल्वेनिया में 42,000 मतों से हारे थे। विस्कॉन्सिन में 37,000 (भारतीय-अमेरिकी) हैं। हम 2016 में विस्कॉन्सिन में 21,000 (मतों) से हारे थे।’’

पेरेज ने ‘एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर्स’ (एएपीआई), ‘इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ और ‘साउथ एशियंस फॉर बाइडेन’ द्वारा आयोजित एक डिजिटल बैठक में कहा, ‘‘भारतीय-अमेरिकी मत, या और वृहद तौर पर देखें, तो एएपीआई के मत (2020 राष्ट्रपति पद के चुनाव में) बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जिन तीन राज्यों का जिक्र किया, उन्हीं के बारे में सोचिए। केवल भारतीय-अमेरिकी मत आगे बढ़ने के लिए बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।’’

‘एएपीआई विक्टरी फंड’ के अध्यक्ष शेखर नरसिम्हन ने बताया कि एरिज़ोना (66,000), फ्लोरिडा (193,000), जॉर्जिया (150,000), मिशिगन (125,000), उत्तरी कैरोलिना (111,000), पेंसिल्वेनिया (156,000), टेक्सास (475,000) और विस्कॉन्सिन (37,000) में करीब 13 लाख भारतीय अमेरिकी मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी 75 से 80 प्रतिशत भारतीय अमेरिकी मतदाताओं के मत हासिल करने की आकांक्षा रख सकती है।

बाइडेन चुनाव प्रचार मुहिम के लिए एएपीआई के राष्ट्रीय निदेशक अमित जानी ने कहा कि भारतीय अमेरिकी समुदाय का आकार और प्रभाव बढ़ा है। अब भारतीय-अमेरिकी बड़ी संख्या में राजनीति और सरकार का हिस्सा बन रहे है।

जानी ने कहा, ‘‘नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव ऐतिहासिक होगा और हमें अंतर पैदा करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सहयोग की बहुत आवश्यकता है।’’

इससे पहले ‘ट्रम्प विक्टरी इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह अध्यक्ष अल मैसन ने एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘वे (भारतीय अमेरिकी) पहली बार बड़ा अंतर पैदा करेंगे।’’

मैसन ने आंकड़ों के गुरु कहे जाने वाले कार्तिक रामाकृष्णन के हवाले से कहा कि 2016 में हिलेरी क्लिंटन के लिए मतदान करने वाले 77 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी 2020 में ऐसा नहीं करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी को मतदान देने वाले 50 प्रतिशत लोग इस बार ट्रम्प के लिए मतदान करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\