विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी ने पत्नी की मौत के लिए फ्लोरिडा रिसॉर्ट और नौका चालक के खिलाफ मुकदमा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में छुट्टियां मनाने के दौरान एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत और बेटे के घायल होने पर नौका चालक और उसके रिसॉर्ट के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 10 जून अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में छुट्टियां मनाने के दौरान एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत और बेटे के घायल होने पर नौका चालक और उसके रिसॉर्ट के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है।

वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित खबरों के अनुसार, श्रीनिवासराव अलापार्थी ने इस सप्ताह मोनरो काउंटी सर्किट कोर्ट में नौका चालक, उसके पहले साथी और ‘कैप्टन पिप्स मरीना एंड हाइडअवे’ नामक रिसॉर्ट के खिलाफ 68 पन्नों का मुकदमा दायर किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 मई, 2022 को अलापार्थी, उनकी पत्नी सुप्रजा (33), उनका बेटा (10) और भतीजा (नौ) फ्लोरिडा कीज़ में छुट्टियां मनाने के दौरान पैरासेलिंग के लिए गए थे और तब मौसम खराब हो गया था।

कुछ मिनटों के बाद, चालक ने पैरासेल को नौका से जोड़ने वाली रस्सी खोल दी थी, जबकि अलापार्थी असहाय होकर अपनी पत्नी और दोनों लड़कों को पानी में डुबकी लगाते हुए देखता रहा।

पैरासेल दो मील बाद एक पुल के कंक्रीट के खंभे से टकराये, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती का बेटा और भतीजा दोनों घायल हो गए।

अलापार्थी ने मुकदमे में आरोप लगाया कि चालक दल मौसम का पूर्वानुमान लगाने में विफल रहा।

पिछले साल उन्होंने पैरासेलिंग कंपनी लाइटहाउस पैरासेलिंग के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया था, जो कैप्टन पिप के मरीना से संचालित होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड