भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका ने डॉक्टरों के सम्मान में बनाया वीडियो गीत
अनुराधा पालकुर्ती ने इस गीत को गाया है और इसका शीर्षक ‘‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के’’ है। बोस्टन स्थित जूजू प्रोडक्शंस ने एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार किया है।
वाशिंगटन, 16 अप्रैल भारतीय मूल की एक अमेरिकी गायिका ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टरों के सम्मान में बुधवार को एक वीडियो गीत जारी किया।
अनुराधा पालकुर्ती ने इस गीत को गाया है और इसका शीर्षक ‘‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के’’ है। बोस्टन स्थित जूजू प्रोडक्शंस ने एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार किया है।
मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर भारतीय मूल के कई डॉक्टरों के डटे रहने से पालकुर्ती उनके समर्पण और सेवा से प्रेरित हुई।
इस गीत को बोस्टन की कवियत्री और पटकथा लेखक सुनयना काचरू ने लिखा है।
संगीत कमलेश भडकाम्कर ने दिया है तथा वीडियो निखिल जोशी ने बनाई है ।
पालकुर्ती ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे जो हर दिन कर रहे हैं यह उसके सम्मान में है। वीडियो में कम से कम सैकड़ों और चेहरे होने चाहिए थे। हम 100 ऐसे परिवारों को निजी तौर पर जानते हैं और उनकी तस्वीरें नहीं मिल पाई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

