विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा ने सीएमएस के प्रशासक के पद से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में निवर्तमान ट्रम्प प्रशासन में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय अमेरिकी अधिकारियों में से एक सीमा वर्मा ने देश की स्वास्थ्य सेवा के एक शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

वाशिंगटन, 16 जनवरी अमेरिका में निवर्तमान ट्रम्प प्रशासन में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय अमेरिकी अधिकारियों में से एक सीमा वर्मा ने देश की स्वास्थ्य सेवा के एक शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

जो बाइडन के अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथग्रहण से पहले 50 वर्षीय वर्मा ने ‘सेंटर्स ऑफ मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज’ की प्रशासक के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपना इस्तीफा सौंपा।

वमर्र पिछले चार वर्षों से ट्रम्प प्रशासन में इस पद को संभाल रही थीं। वह स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मुद्दों पर ट्रम्प के करीबी विश्वासपात्रों में से एक रही हैं।

उन्हें ट्रम्प ने पिछले साल मई में व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल के प्रमुख सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घातक बीमारी का मुकाबला करने के लिए इस कार्यबल का गठन किया था।

वर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "जैसा कि अब ट्रम्प प्रशासन का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, मैंने अपना आधिकारिक इस्तीफा सौंप दिया है और अगले सप्ताह अगले प्रशासक को कार्यभार सौंपने की तैयारी कर रही हूं।"

पिछले चार वर्षों के दौरान सीएमएस की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, "लगभग चार वर्षों तक सीएमएस के प्रतिभाशाली और समर्पित कर्मचारियों के साथ काम करके अमेरिकी लोगों की सेवा करना एक सम्मान की बात है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

उनका इस्तीफा 20 जनवरी को प्रभावी होगा, जिस दिन बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।

वर्मा सीएमएस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली प्रशासक हैं।

वर्मा का जन्म अमेरिका में हुआ था। लेकिन उनके माता-पिता पंजाब के रहने वाले हैं, जो बाद में अमेरिका में बस गए। उनके पति भी एक डॉक्टर हैं और भारतीय मूल के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव