विदेश की खबरें | बाइडेन के दल से जुड़े भारतीय-अमेरिकी गौतम राघवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान दल से भारतीय-अमेरिकी गौतम राघवन जुड़ गए हैं।

वाशिंगटन, 23 जून अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान दल से भारतीय-अमेरिकी गौतम राघवन जुड़ गए हैं।

यदि नवंबर में होने वाले चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराकर डेमोक्रेट उम्मीदवार बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाते हैं तो डेलावेयर के सीनेटर टेड कॉफमैन के नेतृत्व वाला यह दल बाइडेन प्रशासन का गठन करने के लिए जमीन तैयार करेगा।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: कोरोना संकट के चलते भारत से नहीं जाएंगे हाजी, सऊदी अरब में रहने वाले लोग कर सकेंगे हज.

बाइडेन के दल से जुड़ने से पहले राघवन ने ओबामा प्रशासन के दौरान व्हाईट हाउस में काम किया था।

राघवन ने बाइडेन के संक्रमण दल के एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सदस्य प्रमिला जयपाल के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर भी काम किया है।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: सऊदी अरब ने हज के लिए अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को प्रतिबंधित किया.

राघवन द्वारा स्थापित समूह इम्पैक्ट ने कहा, “गौतम राघवन बाइडेन के संक्रमण दल में शामिल हुए।”

कॉफमैन ने एक वक्तव्य में कहा, “अगले राष्ट्रपति को वैश्विक स्वास्थ्य महामारी से मुकाबला करना होगा और उन्हें एक ऐसी अर्थव्यवस्था विरासत में मिलेगी जो महामंदी के बाद अपने सबसे बुरी स्थिति में है। फ्रैंक्लिन डेलानो रूजवेल्ट के बाद किसी ने ऐसी विकट परिस्थिति में कार्यभार नहीं संभाला होगा।”

बाइडेन के दल के अन्य सदस्यों में योहानेस अब्राहम और एंजेला रामिरेज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\