विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी दंपत्ति ने पांच लाख डॉलर का शोधन करने का जुर्म कबूला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी दंपत्ति ने भारत में रहकर फोन से धोखाधड़ी करने वालों की तरफ से पांच लाख डॉलर से अधिक राशि का शोधन करने का जुर्म कबूल किया है।

वाशिगंटन, सात अक्टूबर भारतीय-अमेरिकी दंपत्ति ने भारत में रहकर फोन से धोखाधड़ी करने वालों की तरफ से पांच लाख डॉलर से अधिक राशि का शोधन करने का जुर्म कबूल किया है।

अमेरिकी अटॉर्नी बी जे बी पैक ने बताया कि कॉल करने वाला शख्स खुद को संघीय एजेंट या तकनीकी सहायक बताता था और पीड़ितों को धन भेजने का निर्देश देता था। इसे दक्षिण कैरोलिना में रहने वाले मेहुल कुमार मनुभाई (36) और चैताली दवे (36) फर्जी पहचान के जरिए हासिल करते थे।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

पैक ने कहा ‘‘ दवे और पटेल ने भारत स्थित आपराधिक कॉल सेंटरों की, हमारे समुदाय के सदस्यों को शिकार बनाने और उन्हें ठगने में मदद की थी।’’

पटेल ने एक सितंबर को अमेरिकी जिला न्यायाधीश एमी टोटेनबर्ग के समक्ष अपना जुर्म कबूला किया, जबकि दवे ने छह अक्टूबर को अपना अपराध स्वीकार किया।

यह भी पढ़े | Nobel Prize in Chemistry 2020 Winners: Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को मिला जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार.

न्याय विभाग ने बताया कि भारत स्थित कॉलर, संघीय एजेंट बन कर अमेरिकी नागरिकों को फोन करते थे और पीड़ित उनकी सामाजिक सुरक्षा संख्या पर यकीन कर लिया करते थे। वे लोगों को डराते थे कि अगर उन्होंने धन नहीं दिया तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है या वे अपनी संपत्ति गवां सकते हैं। इसके बाद वह पीड़ित को गिरोह के अन्य सदस्यों को धन भेजने का निर्देश देते थे जिनमें पटेल और दवे भी शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि तकनीकी सहायता के नाम पर भी कॉलर ठगी करते थे। वे कंप्यूटर के लिए की गई तकनीकी मदद की एवज में लोगों को कथित रूप से धन भेजने के लिए कहते थे, जबकि कॉलर ने कुछ नहीं किया होता था।

उसने बताया कि कई बार तो कॉलर पीड़ित का कंप्यूटर रिमोट एक्सेस (यानी दूसरे के कंप्यूटर या लैपटॉप को अपने कंप्यूटर या लेपटॉप पर खोल लेना) के जरिए उसके बैंक खातों तक पहुंच जाते थे।

मई 2019 से जनवरी 2020 के बीच पटेल और दवे ने दर्जनों पीड़ितों के पांच लाख डॉलर का शोधन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\