एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारतीय राजदूत ने चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | भारतीय राजदूत ने चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 11 अप्रैल चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह बैठक नौ अप्रैल को हुई थी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों ने चीन-भारत संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों ने कहा कि चीन और भारत अपने नेताओं के बीच बनी अहम आम सहमति को ईमानदारी से लागू करने और आपसी संबंधों के विकास को स्वस्थ एवं स्थिर गति से बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में मुलाकात की थी। पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय तक तनावपूर्ण रहे भारत-चीन संबंधों में इस मुलाकात के बाद से सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

तब से, दोनों देशों ने संबंधों को सामान्य बनाने के लिए कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).