खेल की खबरें | पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 . 3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया ।
ढाका, 22 दिसंबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 . 3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया ।
मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे । भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान ने 5 . 3 से हराया था ।
भारत ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली । इसके बाद सुमित (45वां मिनट), वरूण कुमार (53वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (57वां मिनट) ने गोल दागे ।
पाकिस्तान के लिये अफराज (10वां),अब्दुल राणा (33वां) और अहमद नदीम (57वां) ने गोल किये ।
भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भारत ने पाकिस्तान को 3 . 1 से हराया था ।
फाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना जापान से होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

