खेल की खबरें | भारत ने महिला फोर लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किया ।
बर्मिंघम, दो अगस्त भारतीय लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किया ।
भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17 . 10 से हराया ।
प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था ।
भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला स्वर्ण भी है।
एक समय भारतीय टीम 8 . 2 से आगे थी लेकिन थाबेलो मुहांगो (लीड), ब्रिगेट कालित्ज (सेकंड), एस्मी क्रगर (थर्ड) और जोहाना स्नीमैन (स्किप) ने 8. 8 से बराबरी कर ली ।
भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीते ।
इससे पहले महिला ट्रिपल में भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 15 . 11 से पराजित किया।
भारत की तानिया चौधरी (लीड), पिंकी (सेकंड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की तिकड़ी निकोल टॉमी (लीड), तायला ब्रूस (सेकंड) और वैल स्मिथ (स्किप) की कीवी टीम से कहीं बेहतर साबित हुई।
भारत छठे छोर के बाद 6 . 2 से आगे चल रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड ने नौवें छोर के बाद स्कोर बराबर कर लिया। भारतीय टीम ने हालांकि अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया और आखिर में मुकाबला जीतने में सफल रही।
इस स्पर्धा में भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि बुधवार को वह नीयु से भिड़ेगा।
इस बीच भारत की महिला पेयर टीम को न्यूजीलैंड से 18 . 9 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम में लवली चौबे (लीड) और नयनमोनी सैकिया (स्किप) शामिल थी।
भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए बुधवार को नीयु
और दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

