एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने एशियाई टेटे चैम्पियनशिप महिला टीम स्पर्धा में पहला पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने यहां एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता जो इस स्पर्धा में उनका पहला पदक है ।

खेल की खबरें | भारत ने एशियाई टेटे चैम्पियनशिप महिला टीम स्पर्धा में पहला पदक जीता

अस्ताना (कजाखस्तान), नौ अक्टूबर भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने यहां एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता जो इस स्पर्धा में उनका पहला पदक है ।

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जापान ने 3 . 1 से हराया था ।

एशियाई चैम्पियनशिप में महिला टीम स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है ।

भारत की अयहिका मुखर्जी ने जापान की मिवा हरीमोतो को कड़ी टक्कर दी लेकिन 8 . 11, 11 . 9, 8 . 11, 13 . 11, 7 . 11 से हार गई ।

वहीं मनिका बत्रा ने सत्सुकी ओडो को दूसरे मैच में 11 . 6, 11 . 5, 11 . 8 से हराया । अगले मैच में सुतीर्था मुखर्जी को जापान की मिमा इतो ने 9 . 11, 11 . 4, 15 . 13 से शिकस्त दी ।

मनिका निर्णायक मुकाबले में हरिमोतो से 3 . 11, 11 . 6, 2 . 11, 3 . 11 से हार गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).