जरुरी जानकारी | भारतनेट चरण-3 से 1.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक सब्सिडी वाला ब्रॉडबैंड पहुंचेगा: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतनेट चरण-3 योजना के तहत 1.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को सब्सिडी वाला ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासनी ने मंगलवार को यह बात कही।
बेंगलुरु, एक जुलाई भारतनेट चरण-3 योजना के तहत 1.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को सब्सिडी वाला ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासनी ने मंगलवार को यह बात कही।
उन्होंने ‘भारत मोबाइल कांग्रेस 2025’ के लिए एक रोड शो में कहा कि भारतनेट दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना है।
उन्होंने बताया कि इसने पहले ही 2.18 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को उच्च गति वाले ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ दिया है।
मंत्री ने कहा, ‘‘भारतनेट चरण-3 के तहत, हम अतिरिक्त 40,000 ग्राम पंचायतों को जोड़ने, मौजूदा 2.18 लाख ग्रामीण कनेक्शनों को बनाए रखने और 1.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक सब्सिडी वाला ब्रॉडबैंड पहुंचाने के लिए 18 अरब डॉलर (1.4 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर रहे हैं।’’
पेम्मासनी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे कम कीमतों पर डेटा उपलब्ध कराने वाले देशों में है, जिसने डिजिटल क्रांति को सभी तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे तेजी से 5जी तैनाती भारत में हुई और केवल दो वर्षों में 4.7 लाख से अधिक 5जी साइट स्थापित की गईं, जिनका दायरा 99.6 प्रतिशत जिलों तक है।
दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस आर्थिक वृद्धि, डिजिटल संपर्क, ई-कॉमर्स और राष्ट्रीय सुरक्षा में दूरसंचार की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

