जरुरी जानकारी | भारत 6जी प्रौद्योगिकी के नियमन में अग्रणी भूमिका निभाएगा: सिंधिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि दुनिया भर में दूरसंचार क्रांति तेजी से फैल रही है और आने वाले दिनों में भारत 6जी प्रौद्योगिकी के लिए नियमन में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
ग्वालियर, 17 मई केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि दुनिया भर में दूरसंचार क्रांति तेजी से फैल रही है और आने वाले दिनों में भारत 6जी प्रौद्योगिकी के लिए नियमन में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय संचार मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस आंदोलन में सबसे आगे है।
सिंधिया ने कहा, “देश में 5जी प्रौद्योगिकी शुरू हो चुकी है और महज 22 महीनों में सूचना क्रांति देश के 99 प्रतिशत जिलों की 82 प्रतिशत आबादी तक पहुंच गई है। भारत आगामी 6जी प्रौद्योगिकी नियमों को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने कहा कि डाक प्रणाली में नई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। “भारतीय डाक दुनिया के सबसे बड़े लॉजिस्टिक और वितरण नेटवर्क में से एक है, जिसमें 1.64 लाख डाकघर और 2.5 लाख कर्मचारी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “साल 2008 में मैंने डाक विभाग के लिए लोगो डिजाइन किया था, जिसका नारा था ‘डाक सेवा सार्वजनिक सेवा है।’ हर डाक कर्मचारी इसी भावना के साथ काम करता है।”
सिंधिया ने कहा कि भारत दूरसंचार क्रांति का नेतृत्व करना जारी रखेगा। सिंधिया तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय संचार राज्यमंत्री थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

