एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत एक से चार मई तक मुंबई में पहले ‘वेव्स’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा: अश्विनी वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत एक से चार मई तक मुंबई में पहले विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की मेजबानी करेगा, जिसमें मीडिया संस्थानों के सीईओ और विश्व भर के मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

देश की खबरें | भारत एक से चार मई तक मुंबई में पहले ‘वेव्स’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा: अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भारत एक से चार मई तक मुंबई में पहले विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की मेजबानी करेगा, जिसमें मीडिया संस्थानों के सीईओ और विश्व भर के मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिखर सम्मेलन के लिए सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘वेव्स’ की तारीखों की घोषणा की।

वैष्णव ने कहा, ‘‘यह शिखर सम्मेलन दुनिया के शीर्ष मीडिया सीईओ, मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों और दुनिया भर की रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साथ लाएगा, जो मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति को जोड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया की रचनात्मक महाशक्ति बनने की नींव रख रहा है।’’

शुक्रवार शाम को मोदी ने विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के संबंध में अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों से बातचीत की।

बातचीत में सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, चिरंजीवी, मोहनलाल, रजनीकांत, आमिर खान, ए आर रहमान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा शामिल हुए।

आर्थिक क्षेत्र के लिए दावोस में होने वाले आयोजन की तर्ज पर, सरकार ‘वेव्स’ सम्मेलन को मनोरंजन क्षेत्र के भारत के वैश्विक आयोजन के रूप में पेश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).