एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत साल के अंत तक दो अन्य एफटीए को अंतिम रूप दे देगाः गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने वाले भारत को इस साल के अंत तक इस तरह के दो अन्य समझौतों से संबंधित बातचीत पूरी होने की उम्मीद है।

जरुरी जानकारी | भारत साल के अंत तक दो अन्य एफटीए को अंतिम रूप दे देगाः गोयल

लॉस एंजिलिस, 10 सितंबर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने वाले भारत को इस साल के अंत तक इस तरह के दो अन्य समझौतों से संबंधित बातचीत पूरी होने की उम्मीद है।

भारत की ब्रिटेन के साथ एफटीए को लेकर चल रही बातचीत के सितंबर के अंत तक ही पूरा होने की उम्मीद है जबकि कनाडा के साथ एफटीए संबंधी वार्ता भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

गोयल ने यहां अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों मुक्त व्यापार समझौतों को चल रही बातचीत इस साल के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।

मुक्त व्यापार समझौता होने पर उसमें शामिल दोनों पक्ष आपसी व्यापार वाले अधिकांश उत्पादों पर सीमा-शुल्क या तो पूरी तरह हटा देते हैं या फिर शुल्क को कम कर देते हैं। इससे द्विपक्षीय व्यापार को तेजी मिलने के हालात पैदा होते हैं।

भारत का यूएई के साथ हुआ व्यापार समझौता अमल में आ चुका है। इसके अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ भी एफटीए पर हस्ताक्षर किए हुए हैं।

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ आर्थिक संबंधों एवं सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की सरकारें इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोगों के साथ भारत के मजबूत संबंध बनने से आपसी व्यापार एवं आर्थिक संबंधों में मजबूती आएगी।

उन्होंने कहा कि भारत अगले तीन दशकों में 30 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इसमें भारतीय मूल से संबंधित लोगों के लिए तमाम अवसर भी पैदा होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).