जरुरी जानकारी | ‘अच्छा करार’ होने पर ही इजराइल के साथ एफटीए करेगा भारत : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और इजराइल के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता दोनों ही देशों के लिए लाभदायक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत यह समझौता तब तक नहीं करेगा जब तक यह उसके अनुकूल न हो।

सैन फ्रांसिस्को, सात सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और इजराइल के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता दोनों ही देशों के लिए लाभदायक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत यह समझौता तब तक नहीं करेगा जब तक यह उसके अनुकूल न हो।

भारत और इजराइल के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मई, 2010 से ही बात चल रही है।

यहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने मंगलवार को कहा, ‘‘इजराइल के साथ हम एफटीए तभी करेंगे जब यह समझौता अच्छा होगा और पारस्परिक रूप से लाभदायक होगा। ’’

भारत और इजराइल के बीच 2021-22 में वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार करीब आठ अरब डॉलर रहा। 2020-21 में यह 4.7 अरब डॉलर था। भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में महंगे रत्न एवं धातु, रासायनिक उत्पाद और कपड़ा, कपड़े से बना सामान शामिल है। आयात की जाने वाली वस्तुए हैं महंगे रत्न एवं धातु, रसायन एवं खनिज उत्पाद, मूल धातु और मशीनरी तथा परिवहन उपकरण।

मंत्री ने बताया कि व्यापार समझौते को लेकर कई देशों के साथ बात चल रही है। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ हाल में व्यापार समझौते किए हैं।

गोयल ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयां लगाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई कंपनियों से बात चल रही है और कई ने भारत में निवेश की इच्छा जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी