देश की खबरें | जमीन, समुद्र में अतिक्रमण का विरोध करता रहेगा भारत: रक्षा सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा सचिव अजय कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत क्षेत्र में शांति के लिए सभी इच्छुक देशों के साथ काम करेगा और तथा जमीन एवं समुद्र पर अतिक्रमण के प्रयासों का विरोध करना जारी रखेगा।

पणजी, आठ नवंबर रक्षा सचिव अजय कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत क्षेत्र में शांति के लिए सभी इच्छुक देशों के साथ काम करेगा और तथा जमीन एवं समुद्र पर अतिक्रमण के प्रयासों का विरोध करना जारी रखेगा।

कुमार ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में भारतीय नौसेना के योगदान की सराहना की और कहा कि यह न केवल समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सतर्क रही, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईसीआर) के बड़ी संख्या में तटीय देशों को सहायता प्रदान करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयास किया।

वह यहां नेवल वार कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित 'गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (जीएमसी)-2021' के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे थे।

जीएमसी-21 का विषय ‘समुद्री सुरक्षा और उभरते गैर पारंपरिक खतरे : हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं के लिए अग्रसक्रियता का मामला’ है।

कुमार ने महामारी से लड़ने में भारतीय नौसेना के योगदान की सराहना की। उन्होंने चक्रवातों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान समुद्र में कीमती जान बचाने के लिए भी नौसेना की सराहना की।

वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि सशस्त्र बलों में, नौसेना की न केवल सुरक्षित और शांतिपूर्ण समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है, बल्कि यह मानव निर्मित या प्राकृतिक आपदा स्थितियों में मानवीय संकटों पर भी प्रतिक्रिया जताती है।

भारतीय नौसेना द्वारा गोवा में आयोजित किये जा रहे समुद्री सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मलेशिया, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमा, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\