विदेश की खबरें | भारत ने रूस-यूक्रेन अनाज निर्यात समझौते का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने अनाज और उर्वरकों के निर्यात पर रूस और यूक्रेन के बीच हाल में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुए समझौते का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इसे सभी पक्षों द्वारा ‘‘ईमानदारी से’’ लागू किया जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 29 जुलाई भारत ने अनाज और उर्वरकों के निर्यात पर रूस और यूक्रेन के बीच हाल में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुए समझौते का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इसे सभी पक्षों द्वारा ‘‘ईमानदारी से’’ लागू किया जाएगा।

भारत ने साथ ही आगाह किया कि ये उपाय अकेले खाद्य असुरक्षा की चिंताओं को दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रभारी राजदूत आर. रवींद्र ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का प्रभाव केवल यूरोप तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष विशेष रूप से विकासशील देशों में खाद्य, उर्वरक और ईंधन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब खाद्यान्न की बात आती है तो सभी के लिए निष्पक्षता, सामर्थ्य और पहुंच के महत्व को पर्याप्त रूप से समझना आवश्यक है।’’

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रवींद्र ने कहा, ‘‘हम अनाज और उर्वरकों के सुरक्षित निर्यात को सुनिश्चित करने की दिशा में हालिया घटनाक्रम का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इन सहमत उपायों को सभी पक्षों द्वारा गंभीरता से लागू किया जाएगा। हमें लगता है कि ये उपाय अकेले खाद्य असुरक्षा की चिंताओं को दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं।’’

पिछले शुक्रवार को रूस और यूक्रेन ने तुर्किये और संयुक्त राष्ट्र के साथ अलग-अलग समझौते कर लाखों टन यूक्रेनी अनाज तथा रूसी खाद्यान्न और उवर्रक के निर्यात का मार्ग प्रशस्त किया था।

रवींद्र ने कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा पर संघर्ष के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए रचनात्मक रूप से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और उर्वरकों का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने परिषद को बताया कि भारत वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए और उनकी सरकारों के अनुरोध के आधार पर खाद्यान्न की आपूर्ति करता रहा है।

रवींद्र ने कहा, "हम अपने पड़ोसी श्रीलंका को उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना जारी रख रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि युद्ध के परिणामस्वरूप कई लोगों की जान चली गई और लाखों लोग बेघर हो गए और उन्हें पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

रवींद्र ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष की शुरुआत के बाद से, भारत ने हिंसा को समाप्त करने का लगातार आह्वान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू