भारत ने अफगानिस्तान में तीन दिन के संघर्ष विराम का स्वागत किया, आगे भी बढ़ने की उम्मीद जताई

उल्लेखनीय है कि तालिबान और गनी ने शनिवार को ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की थी।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई भारत ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और तालिबान द्वारा ईद के मौके पर तीन दिन तक संघर्ष विराम घोषित करने के फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि देश में स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि तालिबान और गनी ने शनिवार को ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, संप्रभुता और समृद्धि की तलाश कर रहे वहां के लोगों के साथ खड़ा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत ईद के दौरान तीन दिनों तक संघर्ष विराम लागू करने को लेकर बनी समझ का स्वागत करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि इस संघर्ष विराम को आगे भी बढ़ाया जाएगा और कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न मानवीय संकट से निपटने के लिए यह स्थायी होगा एवं अफगानिस्तान के लोगों के लिए स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और तालिबान के बीच फरवरी में हुए शांति समझौते के बाद से भारत अफगानिस्तान में उत्पन्न राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहा है। यह समझौता अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और 18 साल से जारी युद्ध की समाप्ति से संबंधित था। वर्ष 2001 से अबतक अफगानिस्तान में 2,400 अमेरिकी जवानों की मौत हुई है।

भारत अफगानिस्तान में शांति और मेल मिलाप प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सेदार है। भारत अफगानिस्तानियों के नेतृत्व में, अफगानिस्तानियों द्वारा और अफगानिस्तानियों के नियंत्रण में राष्ट्रीय शांति और मेल मिलाप प्रक्रिया का समर्थन करता है।

भारत का स्पष्ट रुख है कि इस तरह की शांति प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों द्वारा सत्ता पर कब्जा होने की गुंजाइश नहीं हो। भारत ने सभी राजनीतिक पक्षों को एकजुट होकर अफगानिस्तान की जनता की बेहतरी के लिए काम करने का आह्वान किया है।

हालांकि, अफगानिस्तान में तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों का पाकिस्तान द्वारा समर्थन किये जाने को लेकर वैश्चिक चिंता बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\