देश की खबरें | पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसियों के साथ भारत सामान्य संबंध रखना चाहता है : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध रखना चाहता है और यह उस पर निर्भर करता है कि वह अपने अधीन किसी भी क्षेत्र का सीमापार आतंकवाद के लिये इस्तेमाल नहीं होने देने के लिए ‘‘विश्वसनीय, पुष्टि करने योग्य और अपरिवर्तनीय’’ कदम उठाने सहित उपयुक्त माहौल बनाये ।

नयी दिल्ली, 24 जून भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध रखना चाहता है और यह उस पर निर्भर करता है कि वह अपने अधीन किसी भी क्षेत्र का सीमापार आतंकवाद के लिये इस्तेमाल नहीं होने देने के लिए ‘‘विश्वसनीय, पुष्टि करने योग्य और अपरिवर्तनीय’’ कदम उठाने सहित उपयुक्त माहौल बनाये ।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसियों के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं । ’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान को अपने अधीन किसी भी क्षेत्र का भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद के लिये इस्तेमाल नहीं करने देने के लिए ‘‘विश्वसनीय, पुष्टि करने योग्य और अपरिवर्तनीय’’ कदम उठाने सहित उपयुक्त माहौल बनाना चाहिए ।’’

यह पूछे जाने पर कि ऐसी खबरें आईं जिनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मुद्दा सुलझने पर परमाणु प्रतिरोध की जरूरत नहीं होने की बात कही है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक जम्मू कश्मीर का सवाल है, यह भारत का आंतरिक मामला है ।

अफगानिस्तान में भारत की भूमिका पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की टिप्पणी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने मीडिया में ऐसी खबरें देखी हैं । हमारा मानना है कि अफगानिस्तान के लोगों को अपने सहयोगी और उसके आकार के बारे में निर्णय करना है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में बिजली, बांध, स्कूल, सामुदायिक परियोजनाएं आदि बनाने का काम किया है । बागची ने कहा, ‘‘ दुनिया जानती है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में क्या लाया है। ’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत, अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है और क्षेत्रीय देशों सहित विभिन्न पक्षकारों के सम्पर्क में है ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\